पटाखा फैक्ट्री मामले में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान


 

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में जबलपुर से कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने हाथ का साथ छोड़ दिया, भाजपा में शामिल होने के साथ ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि भाजपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बना सकती है, 
महापौर के साथ में डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जबलपुर के महापौर ने कहा कि वे राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेतृत्व के शामिल नहीं होने से बेहद आहत थे। इसी वजह से उन्होंने आज कांग्रेस छोड़ दी है।
 
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, हमारा परिवार बड़ा हो रहा है। महापौर आ रहे हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष आ रहे हैं, उपाध्यक्ष आ रहे हैं। यह मोदीजी के नेतृत्व में भगवान राम की प्रतिष्ठा जब से हुई है परमात्मा ने हमारा राम राज्य लाने के लिए परिवार बड़ा करने का अभियान चलाया है। अभी तो हम रोक रहे हैं कि भैया अभी थोड़ी देर वेटिंग है। लाइन लंबी लग रही है।
 
सीएम ने कहा, भाजपा में आपका स्वागत है। आपका विश्वास नहीं टूटने देंगे। भाजपा में आपका मान सम्मान रहेगा। इज्जत भी मिलेगी और विचार की अभिव्यक्ति मिलेगी। रचनात्मक काम करने के लिए बड़ा आकाश मिलेगा। एक पार्टी जिसे आप छोड़ कर आए हैं वहां एक ही परिवार के पास पार्टी रुकी हुई है।

By - sagarttvnews

07-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.