कॉलेज में प्रोफेसर की डर्टी हरकत। लड़कियों को स्वीटहार्ट कह करता है गुड नाइट


 

छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। यह बवाल एक प्रोफेसर की हरकतों को लेकर है। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक व्यवहार किया जाता है। रात में प्रोफेसर लड़कियों के मोबाइलों पर स्वीटहार्ट लिखकर गुड नाइट करते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पहले 27 जनवरी को परिषद के द्वारा जमकर हंगामा किया गया था। उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर तीन दिवस के

 

अंदर प्रोफेसर को हटाने की मांग रखी थी। लेकिन प्रोफेसर के न हटने पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री गोविंद सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा। घंटों चले हंगामे के बाद तहसीलदार टीआई और प्रिंसिपल के द्वारा आश्वासन देने पर छात्राओं ने ज्ञापन सौंप कर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कार्रवाई न होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी हैै। हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाए हैं कि उक्त प्रोफेसर के द्वारा

 

छात्राओं से अभद्रता की जाती है इतना ही नहीं उन्हें अश्लील भाषा का उपयोग करते हुए मैसेज भी किए जाते हैं। साथ ही उनके यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करने का भी दवाब बनाया जाता है। प्रोफेसर के द्वारा क्लास भी नहीं ली जाती है जिसके चलते छात्र-छात्राएं नाराज हैं। प्राचार्य डॉक्टर एसपीएस परमार का कहना है कि ज्ञापन मिलने के बाद जांच कराई गई थी। जांच पूरी हो गई है उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए शासन को प्रेषित किया जा रहा है।


By - sagarttvnews

06-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.