IAS दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ले गया IPS दूल्हा, पिता का सपना हुआ पूरा | sagar tv news |


 

IAS दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ले गया IPS दूल्हा, पिता का सपना हुआ पूरा | sagar tv news |

भरतपुर में आज जब एक पिता ने अपने सपने को पूरा करते हुए अपनी आईएएस बेटी को हेलीकॉप्टर से आईपीएस दामाद के साथ विदा किया आईएएस बेटी की विदाई को देखने के लिए कालेज ग्राउंड में हेलीपेड़ पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

भरतपुर. भरतपुर में आज एक पिता का सपना पूरा हो गया, जब पिता ने अपनी IAS बेटी को IPS दामाद के साथ हेलीकॉप्टर में विदा किया. आईएएस बेटी की हेलीकॉप्टर से विदाई देखने के लिए कालेज ग्राउंड में हेलीपेड पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. ऐसे में लोग इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करने में लग गए.

दरअसल, धौरमुई निवासी और शहर में अपनी पत्नी डॉ. नीतन सिंह के साथ निजी नर्सिंग होम चलाने वाले डॉ. पिता अमर सिंह का सपना था कि जब उनकी बेटी अपराजिता का आईएएस में चयन हो जायेगा तो वह उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से करेंगे. इसलिए डॉ. अमर सिंह ने बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा किया. भरतपुर शहर के एक निजी होटल में विवाह की रस्म पूरी करने के बाद अपनी बेटी को विदा किया और अपना सपना पूरा किया.

2019 में बेटी बनी थी IAS
बता दें कि डॉक्टर दम्पत्ति ने अपराजिता की शादी देवेंद्र कुमार के साथ की है जो चूरू जिले के खसौली गांव के रहने वाले हैं. देवेंद्र कुमार सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयनित होकर आईपीएस बने हैं जो फिलहाल उत्तर प्रदेश के बनारस में अंडर ट्रेनी आईपीएस लगे हैं. डॉ. अपराजिता ने साल 2011 में नीट की परीक्षा पास की और साल 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली, लेकिन अपराजिता आईएएस बनना चाहती थी इसलिए उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी की और वर्ष 2019 में वह आईएएस बन गई.

तीन साल तक आंध्र प्रदेश में रहीं अपराजिता
अपराजिता तीन साल आंध्र प्रदेश कैडर में रहने के बाद उत्तर प्रदेश कैडर में आ गई. फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के चंदौली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं.

#shadi #helicopter #ipsofficer #iasofficer #wedding
#stvnindia #audioviral #viralvideo

#सागर_टीव्ही_न्यूज़_पर
#सागर_टीवी_न्यूज़


By - sarju patel , sagar tv news - stvn india

04-Feb-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.