मंत्री विजयवर्गीय को तीन हजार रुपए में चलाना पड़ता है अपना खर्चा। पत्नी का चलता है घर में रौब।


 

आदमी की सल्तनत भले ही दुनिया में चलती रहे लेकिन अपनी बीवी के सामने कायदे में ही रहना पड़ता है। देश-दुनिया के बड़े-बड़े सत्ताधारी नेता यह बात सार्वजनिक कर चुके हैं। अब मप्र सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पत्नी की साख को सबके सामने रखने वालों में शामिल हो गए हैं। घर में उनकी साख केवल इतनी है कि उन्हें महीने भर के खर्च के लिए कुल तीन हजार रुपए ही हाथ लगते हैं। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि कद्दावर नेता खुद ही मंच से आपबीती सुना रहे हैं। उनका कहना है कि मेरी पत्नी मुझे खर्च के लिए केवल तीन हजार रूपए ही देती हैं। अगर बीच में अलग से रूपए मांग लो पहले तीन हजार रूपए का हिसाब देना पड़ता है। एक बार मैंने कह दिया पांच मंदिरों में दान कर दिए। इस पर वह बोलीं कि क्या पांच-पांच सौ रूपए चढ़ाते हो।

 

तब से पचास-पचास रूपए के नोट रखने पड़ते हैं। बाहर आपकी कितनी भी साख क्यों न हो घर में तो एक नहीं चलती। घर का वित्त मंत्रालय उनके पास ही रहता है। मंत्री जी का खर्च इस महंगाई के जमाने में कैसे चलता होगा यह तो वे स्वयं ही समझ सकते हैं। लेकिन उनका यह वीडियो प्रदेशभर में वायरल हो रहा है। दरअसल मंत्री विजयवर्गीय एक कार्यक्रम में देश की फायनेंस मिनिस्टर के रूप में देश के वित्त का भार संभाल रहीं वित्तमंत्री के बारे में जानकारी दे रहे थे।

 

उनकी काबिलियत समझाने के लिए उन्होंने हंसी-हंसी में खुद का ही उदाहरण सुना दिया। आपको बता दें कि मंत्री विजयवर्गीय की धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय गृहणी हैं। कई बार वे मंत्री जी के साथ सार्वजनिक समारोहों में नजर भी आती हैं। वीडियो में मंत्री भी अपनी पत्नी की निंदा करने के बजाय उनके कुशल घर संचालन की ओर इशारा कर रहे हैं। वह यह भी कह रहे हैं कि महिलाओं को फायनेंस की इतनी समझ होती है इसलिए फाइनेंस मिनिस्टर एक महिला हैं। दरअसल साहित्य की भाषा में इसे ब्याजस्तुति अलंकार कहा जाता है। इसमें निंदा के बहाने से प्रशसा की जाती है। विजयवर्गीय इस वीडियो में इसी तरह से अपनी वाककला का सटीक उपयोग करते दिख रहेे हैं। 


By - sagarttvnews

29-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.