105 लोगों को पुलिस ने घर से बुलाकर क्यों दिए मोबाइल। जानिए पर्दे की पीछे की कहानी?


टीकमगढ़ में 105 लोगों और उनके परिजनों को पुलिस ने सोलह लाख रुपए की खुशी का तोहफा दिया है। चोरी गए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। सभी पुलिस की सराहना करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल चोरों ने अलग—अलग समय में दो साल के भीतर इन लोगों की खुशियां छीन लीं थीं। शातिर चोर मोबाइल चुराकर जिले के बाहर बेच देते थे। ऐसे में गुम मोबाइल मिलना मुश्किल काम रहता था। लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने स्पेशल टीम गठित कर गायब मोबाइल तलाशने का अभियान चलाया था। इसमें सायबर सेल की मदद लेकर मोबाइलों की लोकेशन निकालकर जब्ती बनाई गई

 

। पुलिस के हाथ ऐसे 105 मोबाइल हाथ लगे। बाजार में इनकी कीमत सोलह लाख रुपए बताई जा रही है। मोबाइलों की कीमत दस हजार से पचास हजार रुपए के बीच है। पुलिस कंट्रोल रूम में जब एसपी काशवानी ने मोबाइल लौटाए तो सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया। मोबाइलों के साथ सभी को जागरूक करने पंपलेट भी वितरित किए गए। एसपी ने सायबर सेल और टीकमगढ़ पुलिस को प्रशंसनीय कार्य करने पर इनाम देने की घोषणा भी की है।


By - sagarttvnews

27-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.