नदी में स्नान के साथ डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे।


टीकमगढ़ स्थित पर्यटन नगरी शिवधाम कुन्डेश्वर में बुंदेलखंड का बड़ा मेला परंपरानुसार आयोजित किया गया। मंकर सक्रांति के अवसर पर लोगों ने जमड़ार नदी में स्नान किया।

 

भगवान शिव के दर्शन करने समुचे बुंदेलखंड से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भीड़ अधिक हो के चलते नदी में एसडीआरएफ की टीम को मोटर वोट के साथ तैनात किया गया था। मन्दिर में दर्शनों की भीड़ अधिक होने से पुलिस एवं प्रशासन ने 200 अधिक पुलिस बल और अधिकारियों को तैनात किया था।

 

मंदिर से 3 किलोमीटर दूर से बैरिकेडिंग कर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक दिया है। टीकमगढ़ ललितपुर की ओर जाने बाले सभी वाहनों को डायवर्ट किया था। गौरतलब है कि कुंडेश्वर में बुंदेलखंड का सबसे बड़ा मेला लगता है। यहां प्रदेश के कोने—कोने से लोग धर्मलाभ लेने आते हैं। लोगों का मानना है कि भगवान भोलेनाथ यहां आने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। हर साल यहां मेले में महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ उमड़ती है। सोमवार को भी श्रद्धालु मेले में लुत्फ उठाते दिखे।


By - sagarttvnews

16-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.