अक्षत कलश यात्रा में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़। विशाल राम फेरी का आयोजन


 

शाजापुर में अक्षत यात्रा पर हुए एक दिन पहले पथराव के बाद फिर से निकाली गई यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा की शुरूआत आजाद चौक से हुई, जहां सबसे पहले राम भक्त इकट्ठे हुए। इसके बाद यात्रा नई सड़क, एबी रोड होते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर पहंुची। जहां जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्रा का विराम हुआ।

 

इस यात्रा में पूरा नगर श्री राम की भक्ति में रंगा नजर आया। हर कोई प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए शामिल हुआ। एक दिन पूर्व विधर्मियों ने अक्षत कलश यात्रा पर पथराव कर राम भक्तों के उत्साह को कम करने का प्रयास किया था। जिसके चलते मंगलवार को हजारों राम भक्तों ने एकत्रित होकर पूरे नगर को ही श्री राम के रंग में रंग दिया।

 

पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। इस यात्रा में आगे-आगे पुलिस जवान पूरी तैयारी के साथ शामिल हुए। मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पहुंचकर यात्रा का विराम हुआ लेकिन राम भक्तों का उत्साह चरम पर था। यहां भी राम भक्तों ने प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने आराध्य की आराधना की। अब बुधवार को बालवीर हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा।


By - sagarttvnews

11-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.