MP | वन विभाग की टीम पर खनन माफिया का हमला और फिर


 

मध्य प्रदेश में अवैध खनन करने वाले माफियाओ के हौसले नई सरकार बनने के बाद भी कम नही हुए हैं। रायसेन जिले वन क्षेत्र में आज दोपहर अवैध खदानों का रास्ता बंद करवाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला खनिज माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 30 से 40 बदमाश हॉकी और डंडा लेकर फारेस्ट टीम पर टूट पड़े। जिसमे डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। उनके हाथ में फ्रैक्चर और सिर पर गंभीर चोट आई है। हमला करने वालों में सरपंच पति भी शामिल है।

 

रिजर्व फॉरेस्ट आर 392 वन परिक्षेत्र पूर्व की बीट हकीम खेड़ी पर शनिवार दोपहर 1 बजे डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी, डिप्टी रेंजर मोती सिंह यादव, वनपाल राधा सोलंकी वनरक्षक रूप सिंह यादव, अवैध खदानों का रास्ता बंद कर रहे थे। इसका विरोध करते हुए हकीम खेड़ी गांव के लगभग 30 से 40 लोग ने डंडे, हॉकी से टीम पर हमला कर दिया। हमले में जिसमें डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी के हाथ और सिर में गंभीर चोटें लगी है। एवं तीन अन्य वनरक्षकों को भी चोटें आई हैं।

 

रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर साँचेत  के पास ग्राम हकीम खेड़ी में वन विभाग की टीम पर खनिज माफियायों ने हमला कर दिया जिसमें डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी सहित तीन अन्य वन रक्षकों को आई चोटें,सभी का रायसेन जिला अस्पताल में इलाज जारी। आपको बता दें कि वन विभाग की टीम को विगत कई दिनों से हकीम खेड़ी में अवैध रूप से उत्खनन की खबर मिल रही थी जिसे रोकने के लिए वन विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर वन विभाग की भूमि पर ही नाला बना रही थी ताकि

 

अवैध उत्खनन ना हो सके लेकिन ग्राम हकीमखेड़ी  के सरपंच पति तौफीक,सुलेमान हकीम सहित 30-40 लोगों ने एक साथ हमला कर दिया जिससे लाल सिंह पूर्वी को गंभीर रूप से चोटें आहि हैं उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।वही तीन अन्य वनरक्षकों को भी चोटें आई हैं आपको बता दें कि 6 सदस्यीय वन विभाग की टीम अवैध उत्खनन की शिकायत मिलने पर नाला खोदने गई थी जिस पर माफियायों ने हमला कर दिया।कल ही रायसेन कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने खनिज विभाग सहित सभी अधिकारियों को अवैध उत्खनन रोकने के लिए आदेश जारी किये थे।

एसडीओ फारेस्ट सुधीर पटले ने बताया कि वन विभाग की टीम अपनी सीमा में ही उत्खनन रोकने का काम कर रही थी उसके बावजूद टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया जिसमें तीन वनरक्षक सहित डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी को गंभीर चोटें आई हैं जिसकी सूचना हमने कोतवाली थाने में दी है।

 

By - sagarttvnews

08-Jan-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.