PCC चीफ जीतू पटवारी ने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों से की वन-टू-वन चर्चा


 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी के सभी फ्रंटल विंग के प्रमुखों और पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने सबसे पहले महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रदेश की पदाधिकारियों से वन-टू-वन किया। यह बैठक सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चली। इसके बाद यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा की।

 

विभा पटेल बोलीं- ज्यादा महिलाओं को सक्रिय करें बैठक के बाद मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक-एक जिलाध्यक्ष से संगठन को लेकर चर्चा की है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निर्देश दिए हैं। कहा है कि लोकसभा चुनाव में हमें अच्छी तैयारी के साथ आगे बढ़ना है। हमारी पदाधिकारियों से संवाद के बाद वे बहुत उत्साहित हैं। वे खुद संगठन के व्यक्ति हैं, उन्हें पता है कि किस संगठन का, किस व्यक्ति का कैसे उपयोग करना है।

 

जिलाध्यक्षों को बदलने या बदलाव को लेकर विभा पटेल ने कहा- अभी किसी भी जिले में ऐसी स्थिति नहीं है। पीसीसी चीफ ने कहा है कि जहां कम सक्रियता हैं, उन्हें और अधिक सक्रिय करना है। चुनाव के वक्त भाजपा ने जो घोषणाएं की थी। भाजपा जिन बातों को लेकर चुनाव में उतरी थी। महिला कांग्रेस उन वादों को भाजपा नेताओं को याद दिलाएगी। जिससे वे अपनी घोषणाएं शीघ्र पूरी करें।


By - sagarttvnews

25-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.