आखिर मंत्री यशोधरा राजे क्यों बोली की ये रास्ता सबसे कठिन था, मेरा कार्यकाल आज से ख़त्म


 

मध्य प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रही है कि आज से मेरा कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिसके बाद से उनके विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और राजनीति पर विराम लग गया है।

 

उन्होंने कहा कि जनता की मन से सेवा की। लेकिन लोगों ने उनकी राहों में विपरीत परिस्थिति भी पैदा करने की कोशिश की, मगर जनता की सेवा में कमी नहीं आने दी। दरअसल, यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी जिले के दौरे पर पहुंची थी। जहां उन्होंने शिवपुरी विधानसभा में 2.85 करोड़ की लागत से निर्मित शासकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया।

 

इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोग समझते हैं कि मैं राजमाता की बेटी हूं, इसलिए मेरा रास्ता बहुत आसान था। लेकिन मैं कहती हूं कि यह रास्ता सबसे कठिन था।

 

क्योंकि जिस रास्ते पर अम्मा चलीं वह चुनौतीपूर्ण था, तो मैं चुनौतियों से कैसे दूर भाग सकती थी। उन्होंने कहा कि मेरा समय बहुत चुनौती पूर्ण रहा है, जिनका सामना करते करते मैं यहां तक आई हूं, जहां मेरा कार्यकाल खत्म हो रहा है। बता दें कि यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से लगातार विधायक हैं। वे ग्वालियर से सांसद भी रही हैं।


By - sagarttvnews

06-Oct-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.