बिना बताए परीक्षा देने पहुंची पत्नी, पति ने एग्जाम हॉल में घुसकर फाड़ी आंसरशीट, बोला- मुझे नहीं पढ़ाना


बिना बताए परीक्षा देने पहुंची पत्नी, पति ने एग्जाम हॉल में घुसकर फाड़ी आंसरशीट, बोला- मुझे नहीं पढ़ाना


शिवपुरी जिले के पिछोर छत्रसाल कॉलेज में शनिवार को एक अलग ही मामला देखने को आया। यहां पर एक महिला एग्जाम हॉल में परीक्षा दे रही थी तभी उसका पति वहां गया और एग्जाम हॉल में पहुंचकर उसने अपनी पत्नी की आंसर शीट फाड़ दी। पति की इच्छा के विरुद्ध परीक्षा देने के लिए आई महिला की आंसर शीट फाड़े जाने के बाद महिला कॉलेज परिसर में ही रोने लगी। महिला आरती लोधी समाज शास्त्र का थर्ड ईयर का एग्जाम देने के लिए आई थी।

 

 

तभी उसका पति वहां पर आ गया और पति की इच्छा के विरुद्ध परीक्षा दे रही महिला की आंसर शीट परीक्षा हॉल में ही फाड़ दी। आंसर शीट फाड़े जाने के बाद महिला जोर-जोर से रोने लगी। महिला आरती लोधी के पति मनमोहन लोधी का कहना है कि उसे अपनी पत्नी को नहीं पढ़ाना। इसके बाद वह वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि आरती ने अपने मायके से परीक्षा फॉर्म भरा था। पति उसे पढ़ाना नहीं चाहता है। आरती ने बताया कि पति उसे परेशान करता है, इसलिए वह उसके साथ नहीं रह रही है। अब उसने एग्जाम हॉल में आकर यह हरकत कर दी है।

 


By - sagar tv news

23-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.