सीमा हैदर से यूपी ATS की पूछताछ पूरी,पाकिस्तान भेजने पर अब गृह विभाग लेगा फैसला || STVN INDIA ||


 

सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा से यूपी एटीएस (UP ATS) की पूछताछ लगभग पूरी हो गई है. साथ ही सेंट्रल एजेंसियों ने भी दोनों से पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान यूपी एटीएस को सीमा हैदर के जासूसी के जुड़े कोई सबूत नहीं मिले हैं.

 

 

 

अब एटीएस अपनी जांच रिपोर्ट यूपी के गृह विभाग को भेजेगी. इसके बाद सीमा हैदर और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की कार्रवाई पर फैसला लेगी. लखनऊ से एसएसपी एटीएस अभिषेक सिंह की टीम ने पूछताछ पूरी की है.

 

 

 

 

वहीं, यूपी पुलिस के स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने सीमा हैदर और सचिन से जुड़ी डिटेल जारी की है. कहा जा रहा है कि सीमा हैदर के द्वारा अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

 

 

 

सीमा के पास से दो वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन, 5 पाकिस्तानी अधिकृत पासपोर्ट और एक ऐसा पासपोर्ट जिसमें आधार और नाम नहीं है मिला है. जिनकी जांच की जा रही है.

 

 


यूपी पुलिस ने बताया है कि सचिन मीणा और पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर ऑनलाइन गेम PUBG के माध्यम से साल 2020 में एक दूसरे के संपर्क में आए थे.

 

 

 

15 दिन की मुलाकात में दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए थे और फिर उनके बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई थी. नंबर शेयर किए थे और व्हाट्सएप ऐप पर एक दूसरे से बात करने लगे थे.

 

 

 


By - sagar tv news

20-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.