विधायक रामबाई की सरकार को चुनौती बनेगे नहीं तो टूटने भी नहीं देंगे किसी का मकान


 

दमोह जिले की पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार ने अब सरकार को खुला चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके क्षेत्र में किसी भी गरीब का घर कोई नहीं तोड़ सकता, चाहे उसके पास पट्टा हो या ना हो। उन्होंने यह बयान अपने विधानसभा क्षेत्र के रजवास गांव में लोगों के बीच दिया है। बीते दिन रजवास पहुंची विधायक को लोगों ने अपनी समस्या सुनाई।

 

इनमें प्रमुख समस्या गांव के लोगों को पट्टे ना मिलने की थीं। इस पर विधायक ने कहा कि पट्टे को लेकर लोग परेशान हैं, उनकी गलती नहीं है, उन्हें पता ही नहीं कि जिन्हें पट्टे दे दिए गए हैं उनके मकान भी गिराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पट्टे नाम के लिए वितरित किए जा रहे हैं। चुनावी साल है इसलिए दोनों पार्टियां सिर्फ चुनावी वादे कर रही हैं।

 

लुभावने वादे करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को यह समझना होगा कि मेरे पास ऐसे हजारों प्रमाण हैं जिसमें लोगों को पट्टे तो दे दिए गए हैं, लेकिन जगह किसी के पास नहीं है। विधायक ने यह भी कहा कि जंगलों में कई दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है और गरीब थोड़ी सी जगह के लिए परेशान है। उन्होंने कहा कि मेरे रहते परेशान मत होना। अगर सरकार आपका मकान बना नहीं सकती, तो वह गिरा भी नहीं सकती, चाहे पट्टा मिले या ना मिले। मेरे रहते किसी गरीब का मकान नहीं गिरेगा चाहे कुछ भी हो जाए। यह मेरा वादा है।


By - sagatvnews

04-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.