पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बयान को लेकर किया पलटवार, कही यह बात


पूर्व मंत्री और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के बयान को लेकर पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि उमंग सिंघार न जाने कौन सी गुफा में तड़ीपार हो गए थे। वहां पर तुलसीदास रामचरितमानस को न पढ़ते हुए खुद की रामायण बना ली। एक समय कहते थे कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं। अब कह रहे हैं कि हम हनुमान जी के वंशज हैं। हनुमान जी को गांव-गांव में ट्राइबल के लोग पूजते हैं, भंडारे करते हैं। भगवान हमारी आस्था का प्रतीक हैं। हमारे लिए हनुमान जी भगवान हैं।

 

उमंग सिंघार में कभी ट्राइबल का नेचर रहा ही नहीं है। वे ट्राइबल की संस्कृति आज भी नहीं जानते, वो शहरों में रहे हैं। उन्हें ट्राइबल की संस्कृति का नालेज नहीं है। गौरतलब है कि धार जिले के बाग में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर पूर्व मंत्री और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने कहा था कि हनुमानजी आदिवासी थे। भगवान राम को लंका तक पहुंचाने वाले वानर नहीं, आदिवासी थे। किताबों में गलत लिख दिया है। हम सब आदिवासी भी हनुमानजी, बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के वंशज हैं। यह भी कहा था कि कुछ लोगों ने कहानियों में लिख दिया कि भगवान राम को लंका तक पहुंचाने वाली वानर सेना थी। वानर सेना नहीं थी, सब आदिवासी थे, जो जंगल में रहते थे। बेर खिलाने रामजी के लिए आ गए, लेकिन जब लंका की बात आई तो उसमें वानर सेना आ गई। आदिवासी गायब हो गए, जो कहानी लिखने वाले हैं वह घुमाते हैं। मैं तो कहता हूं कि हनुमानजी भी आदिवासी हैं। हम उनके वंशज हैं। गर्व से कहो हम आदिवासी हैं।


By - sagartvnews

12-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.