अबकी बार 1 नहीं 2 महीने का होगा सावन, 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार


अबकी बार 1 नहीं 2 महीने का होगा सावन, 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार


ज्योतिष | सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित माना जाता है. इस महीने में यदि शिव जी के भक्त पूरी श्रद्धा भाव से अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है. हर साल सावन मास यानी सावन महीने की शुरुआत आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से ही होती है. अबकी बार सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा, जो 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा. देवों के देव महादेव के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए कुल 59 दिनों का समय मिलेगा. माना जा रहा है कि ऐसा अद्भुत संयोग कई सालों के बाद बन रहा है.


अबकी बार 4 के बजाय 8 सावन केसोमवार
इसी वजह से अबकी बार भोलेनाथ के भक्तों को उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सावन के सोमवार करने होंगे. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है. चंद्रमास 354 दिनों का होता है वही, सौर मास 365 दिनों का. दोनों में 11 दिनों का अंतर होता है. तीसरे साल यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है जिस वजह से 1 महीना अधिक आता है. ऐसे में अबकी बार सावन 2 महीने का होने वाला है.

धर्म शास्त्रों के अनुसार, अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु को माना जाता है. वहीं, सावन का महीना भगवान शिव जी को बेहद प्रिय है. ऐसे में इस बार सावन और अधिक मास साथ में पड़ने की वजह से भगवान शिव शंकर के साथ आपको विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होगी. भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उनके भक्त सावन के महीने में विशेष पूजा अर्चना करते हैं.


सावन के सोमवार की तिथियां
सावन का पहला सोमवार – 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार – 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार – 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार – 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार – 07 अगस्त
अगस्त सावन का छठा सोमवार – 14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार – 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार – 28 अगस्त

 


By - sagar tv news

10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.