अनोखी बारात देख दुल्हन चौकी,साईकिल से आई बारात , दूल्हे संग बाराती भी साईकिल पर सवार


 

एमपी के इंदोर में एक अनोखी और दिलचस्प बारात लोगों को देखने के मिली और जिसने भी देखा वह हैरत में पड गया। यहां एक युवक ने अपनी बारात अपने दोस्तों के साथ साइकल पर सवार होकर निकाली, बाराती भी साइकल पर सवार थे। जब बारात पहुंची तो दुल्हन वालों ने इस बारात का जोरदार स्वागत किया।

 

दरअसल, तेजाजी नगर में रहने वाले साइकिलिस्ट अमोल वाधवानी की षादी डिंपल से तय हुई थी, अमोल ने अपनी बारात को यादगार बनाने के लिए साइकल पर सवार होकर बारात निकालने का सोचा। बैड बाजे के साथ चल रही जब यह बारात दुल्हन ने देखी तो वह भी चौक गई और इसे सराहनीय पहल बताया। इस बारे में अमोल ने बताया कि वे अपने षादी में कुछ ऐसा करना चाहते थे जो अपने आप में अलग हो। दूसरी ओर उनके परिजनों की भी सोचना था कि बारात सादगी से निकालना चाहिए। तीन-चार घंटे तक बारात निकालने के दौरान ट्रैफिक बाधित होता है और दूसरा शोर-शराबे, पटाखे और डीजे की आवाज से दूसरों को भी परेशानी होती है। गौरतलब है कि अमोल एक अच्छे साइकिलिस्ट हैं और कई साइकिल यात्राएं कर चुके हैं। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर भी वे 117 किमी की यात्रा कर चुके हैं।


By - sagartvnews

10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.