जबरदस्ती कमरे में ले गया, नग्न होकर करने लगा अश्लील हरकत, मंत्रियों से भेंट कराने के बहाने गंदा काम


जबरदस्ती कमरे में ले गया, नग्न होकर करने लगा अश्लील हरकत, मंत्रियों से भेंट कराने के बहाने गंदा काम

पीड़िता का कहना है कि राजधानी दिल्ली के यूपी भवन में उनका यौन शोषण किया गया. दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

जबकि जिस रूम यह घटना हुई उसको जांच के लिए पुलिस ने सील कर दिया है. आउटसोर्स कर्मचारी को आरोपी को आवासीय भवन में एक कमरा, जहां कथित घटना हुई थी, की सुविधा प्रदान कराने के लिए ड्यूटी से हटा दिया गया है.


इसके बाद बाथरूम में जाकर नग्न होकर आ गया और अश्लील हरकत करने लगा. जब इसका विरोध किया तो उसने कहा कि तुम्हारा कैरियर बर्बाद कर दूंगा.
महिला ने कहा कि चाणक्यपुरी पुलिस थाने की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज लिए. उन्होंने मुझे यह कहकर गुमराह किया कि राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी यूपी भवन में हैं और मैं उनसे मिल सकती हूं.

जब मैं अंदर गई तो उसने कहा कि उसने मेरे लिए लस्सी मंगवाई है और नेता जल्द ही आएंगे. महिला ने आगे आरोप लगाया कि कमरे में प्रवेश करने के बाद परमार बाथरूम के अंदर चला गया और फिर नग्न होकर बाहर आया और उनके सामने खड़ा हो गया.
26 मई को राष्ट्रीय राजधानी में स्थित उत्तर प्रदेश विधान भवन परिसर में यौन उत्पीड़न के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

अभिनेत्री की शिकायत के अनुसार, वे उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से मिलवाने के बहाने वहां ले गया. चाणक्यपुरी पुलिस थाने में घटना के एक दिन बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई.

एक अभिनेत्री ने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राजवर्धन सिंह परमार ने मंत्रियों से मिलाने का झांसा देकर जबरदस्ती कमरे में ले गया.

जब मैंने विरोध किया, तो उसने मेरा हाथ मरोड़ दिया और मुझे चुप रहने के लिए कहा, और धमकी दी कि वो मेरा करियर बर्बाद कर सकता है. वे मुझे एक नशामुक्त भारत कार्यक्रम में ले गए, जो चाणक्यपुरी में एक संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा था.

मैं उसके साथ गई, लेकिन कार्यक्रम से भाग गई और पुलिस से संपर्क किया. वहीं इस पूरे मामले को लेकर यूपी की योगी सरकार की तरफ से विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं.

मंत्रियों से भेंट कराने के बहाने गंदा काम : जबरदस्ती कमरे में ले गया, नग्न होकर करने लगा अश्लील हरकत, एक्ट्रेस ने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

 


By - sagar tv news

30-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.