मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तः ओपीएस भदौरिया और PSO को आई चोट


मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तः ओपीएस भदौरिया और PSO को आई चोट

मंत्री की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तः ओपीएस भदौरिया और PSO को आई चोट, भिंड और ग्वालियर के बीच ओवरटेक के दौरान ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई कार

नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया भिंड में सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी कार सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हालांकि मंत्री और उनका सुरक्षा जवान (PSO) इस हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्री ओपीएस भदौरिया सोमवार को ही रतलाम दौरे से वापस आए थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास वे अपनी सरकारी वाहन से ग्वालियर से विधानसभा क्षेत्र मेहगांव के लिए रवाना हुए, लेकिन इसी बीच भिंड की सीमा में दाखिल होते ही मालनपुर कस्बे के कैडबरी फैक्ट्री के पास उनका वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया।

 

 

 

दुर्घटना में मंत्री ओपीएस भदौरिया के सिर में चोट लगी है, उन्हें ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि मालनपुर के पास गाड़ी में अचानक ब्रेक लगाने के दौरान सिर में चोट आई है।

 


By - sagar tv news

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.