युवक ने नाबालिग पर किए 30 वार, फिर कुचलकर मार डाला


Acac

 

युवक ने नाबालिग पर किए 30 वार, फिर कुचलकर मार डाला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, साहिल नाम के लड़के पर हत्या का आरोप है. साहिल और नाबालिक लड़की अच्छे दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने बात करना बंद कर दिया. इसके बाद जब लड़की अपनी दोस्त नीतू के बेटे के बर्थडे में जा रही थी, तभी उसपर हमला कर दिया गया.

दिल्ली बीजेपी नेता ने दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आने के बाद अपने ट्वीट में लिखा है कि चौंकाने वाली बात है कि इस तरह की दर्दनाक हत्या दिल्ली में हुई है. एक और नाबालिग हिंदू लड़की को कुचल कुचलकर मार दिया गया. उन्होंने लिखा है कि लड़की का हत्यारा सरफराज का बेटा साहिल है. कपिल मिश्रा ने आगे लिखा है

कि अब तो दिल्ली के गली-गली में कितनी केरला स्टोरी नजर आने लगी है? उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए लिखा है कि अभी तक श्रद्धा को न्याय नहीं दिला पाएं हैं. श्रद्धा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उसे न्याय दिलाने का अभी इंतजार है. इस बीच एक और नाबालिग लड़की की हत्या से साफ है कि न जाने कितनी और श्रद्धा हैवानियत का शिकार हर दिन होती रहेगी.

दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले नाबालिग लड़की की हुई निर्मम हत्या को लेकर दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. पुलिस की जांच मर्डर केस मामले में जारी है. नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे ने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी. सिरफिरे ने 16 साल की युवती पर चाकू से 40 वार किए. इसके बाद भी उसका जी नहीं भरा तो उसने एक भारी-भरकम पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या कर दी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है.

CCTV कैमरे के अनुसार, साहिल ने लड़की को रास्ते में रोका. फिर उसपर कई बार चाकू से वार किया और पत्थर से भी हमला किया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि आरोपी साहिल फरार है.

हत्या की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज बेहद ही खौफनाक है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क से कई लोग गुजर रहे हैं लेकिन यह सिरफिरा इतना बेखौफ है कि वो लगातार लड़की पर चाकू से हमला कर रहा है।

वहां से गुजर रहे लोगों में से एक शख्स कुछ पल के लिए साहिल को रोकने की कोशिश करता है लेकिन साहिल नहीं रुकता। इसके बाद सभी लोग बड़ी आराम से इधर-उधर चले जाते हैं और आरोपी साहिल लड़की पर लगातार चाकू से कई वार करता है


By - sagar tv news

29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.