पत्नी की बेरहमी से हत्य़ा, पहले धारदार हथियार से हमला, फिर भी मन नहीं भरा तो हत्यारे पति ने काट दिया प्राइवेट पार्ट


axax

पत्नी की बेरहमी से हत्य़ा, पहले धारदार हथियार से हमला, फिर भी मन नहीं भरा तो हत्यारे पति ने काट दिया प्राइवेट पार्ट


मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट में चरित्र शंका में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बड़ी बेरहमी हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब हत्यारे पति का मन नहीं भरा तो गुप्तांगों को भी कांट दिया। इसके बाद उसने खुद की फांसी लगाकर हत्या कर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।यह घटना रतलाम जिले के आलोट तहसील के गांव तलोद का खेड़ा का है।


मिली जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले बालूसिंह सोंधिया राजपूत के घर के दरवाजे आज सुबह देर तक नही खुला तो लोगों को कुछ शंका हुई। गांव के सरपंच सुरेश पोरवाल ने इसकी सूचना आलोट पुलिस को दी। मौके पर आलोट पुलिस पहुंची। मौके पर बालूसिंहः के दो बच्चे भी घर के बाहर खड़े थे।

यह दोनों बच्चे कल रात को गांव में ही रहने वाली अपनी मौसी के घर चले गए थे। पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया । घर के अन्दर एक कमरे में एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी तथा एक व्यक्ति रस्सी से फांसी लगा हुआ था।

आसपास के लोगो से पुलिस ने पता किया तो मृतक व्यक्ति बालूसिंह ओर महिला उसकी पत्नी तेजकुंवर उर्फ तेजुबाई थी। आलोट पुलिस ने एफएसएल अधिकारी को सूचना दी। पुलिस को कमरे के अंदर से एक मोबाइल फोन, एक डायरी, खून से सनी एक कुल्हाड़ी, फरसा दराता मिले। पुलिस ने सभी को जब्त कर पति पत्नी के शवों को पीएम के लिए आलोट हॉस्पिटल पहुंचाया।

 

आलोट थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर के मुताबिक मृतक बालूसिंह शराब पीने का आदी था। वह अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था। वह रोज पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।

मृतक खेती का कार्य करता था। मृतक बालूसिंह ने पहले पत्नी की बुरी तरह से हत्या की। उसकी पत्नी के सिर, चेहरे, स्तनों सहित गुप्तांगों पर धारदर हथियार से चोट के निशान है। पत्नी की हत्या के बाद बालूसिंह ने भी खुद फांसी लगा ली जिससे उसकी भी मौत हो गई। बालूसिंह के आत्महत्या किए जाने की वजह पत्नी की हत्या करने बाद हुई ग्लानि हो सकती है।

 


By - sagar tv news

17-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.