कछवाहा समाज मंडला के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से सी.एम.हाउस में जाकर की मुलाकात


as

कछवाहा समाज मंडला के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से सी.एम.हाउस में जाकर की मुलाकात

विगत दिवस अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा विदिशा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के कुशवाहा समाज के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सभी जिला प्रमुखों ने सी.एम.हाउस भोपाल में कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने से एवम विगत दिवस सागर में आयोजित कार्यक्रम में भगवान कुश के भव्य मंदिर, कुशवाहा समाज की धर्मशाला, छात्रावास के लिए कुल दस करोड़ राशि की घोषणा किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा आगामी माह जून में भोपाल में कुशवाहा समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया रहा है। जिसमे पूरे प्रदेश के हर जिले से बड़ी संख्या में समाज के बंधुओं की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा विगत अप्रैल माह में मंडला में आयोजित संभाग स्तर का परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, अजय सिंह कछवाहा, रंजीत कछवाहा और आयोजन समिति की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। पूरे देश के अलग अलग क्षेत्रों के स्वजातीय बंधुओं की सहभागिता में ऐतिहासिक आयोजन किया।

श्रीराधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह कछवाहा विगत 30 वर्षों से भी ज्यादा समय से समाज के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए बढ़िया कार्य किया अब उनके अनुभव सेवा भाव को देखते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने का जिक्र किया।

वर्ष 2012 में श्रीराम मंदिर मंगलभवन पड़ाव के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत हुई 2506200/- पच्चीस लाख छह हजार दो सौ की राशि टी.एस. जारी होने के बाद भी आज दिनांक तक अप्राप्त है। समस्त दस्तावेजों से संलग्न पूरी फाइल और स्मरण पत्र रंजीत कछवाहा (अध्यक्ष श्रीराम मंदिर ट्रस्ट), संरक्षक कछवाहा समाज मंडला एवम नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा एवम पूर्व अध्यक्ष श्रीराधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट अजय सिंह कछवाहा के संयुक्त सहभागिता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देते हुए पूरी जानकारी दी गई

 

ax

 

एवम कछवाहा दर्पण (परिचय स्मारिका) भी भेंट की गई और कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने के लिए सबने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री ने अपने हस्ताक्षर कर फाइल को अपने अधिकारी को त्वरित कार्यवाही किए जाने का सबके समक्ष हम सबको आश्वासन दिया।

उपरोक्त कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के अलग अलग क्षेत्रों से आए लगभग 40 की संख्या में अलग अलग जिला के समाज प्रमुख, पदाधिकारी, विधायक, राज्यमंत्री, मातृशक्तियां, सक्रिय समाजसेवियों की उपस्थिति रही।

 

 


By - sagar tv news

17-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.