पुलिसकर्मी का रिश्वत का VIDEO वायरल,SP ने किया निलंबित ,थाना प्रभारी लाइन अटैच


 

 

मध्य प्रदेश के रीवा में पिछले एक महीने में लगभग 4 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत के खेल में फंस चुके हैं। फिर भी ये रिश्वत लेने से जरा भी नहीं हिचक रहे। ऐसे ही जिले के मऊगंज थाना में पदस्थ आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वे रिष्वत लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी विवेक सिंह ने आरक्षक वीरेंद्र शुक्ला को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। वहीं एसपी ने मऊगंज थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा पर भी कार्रवाई की है और उसे लाइन अटैच किया है। इस मामले में एसपी का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक वीरेंद्र शुक्ला को सस्पेंड किया गया है। वहीं टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews

02-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.