प्रोफेसरों का बीच सड़क पर डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां


 

एमपी के गुना  के शासकीय महाविद्यालय पीजी कॉलेज में लॉ के असिस्टेंट प्रोफेसर  दुष्यंत कौल और इंग्लिश की असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी कौशिक के लिए गुना की सार्वजनिक सड़कें यातायात के नियमों का पालन करने की जगह डांस करने की जगह बन चुकीं है,..... जहां सड़क पर यातायात के नियमों के अनुसार बाएं तरफ पैदल चलने का नियम होता है, वहीं इन नियमों को ताक पर रखकर दोनों ने मिलकर बीच सड़क पर ही खुलकर डांस करके वीडियो बनाया, और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में बीच सड़क पर फिल्मी गाने पर डांस करते हुए न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई गई बल्कि ऐसे में कोई तेज रफ्तार वाहन अचानक आ जाए और कोई बड़ा हादसा घटित हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह भी बड़ा सवाल खड़ा होता है। सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए आखिर इन वीडियो से जो लोग इन्हें फॉलो कर रहे हैं, उन्हें भी नियमों को ताक पर रखने की ही सीख मिलती है या नहीं यह अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा होता है,...... तस्वीरें आपके सामने हैं, इन्हें देखकर आप खुद अंदाजा लगाइए, कि क्या यह सही जगह है रील्स बनाने के लिए,....  वही छात्र संगठनों ने भी इस तरह के कृत्य पर नाराजगी जाहिर की है, कहा है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ही ऐसे काम करेंगे तो छात्रों को इससे आखिर क्या सीख मिलेगी,.…... वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रिंसिपल का कहना है कि फिलहाल इस बारे में लिखित शिकायत नहीं मिली है, अगर लिखित शिकायत मिलती है तो दोनों ही असिस्टेंट प्रोफेसरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा


By - sagartvnews

29-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.