पुलिस थाने में बार-बार शिकायतो से परेशान युवक ने जनसुनवाई में की आत्मदाह की कोशिश


 

छतरपुर जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जनसुनवाई में आए युवक ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया, कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी निवासी युवक सुरेंद्र सिंह तोमर का आरोप है कि उसके खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी केस लगाए हैं ,जिसकी वजह से वह बेहद परेशान है, उसकी झूठी शिकायतें की जाती हैं कुछ लोगों के द्वारा उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाता है ,उसका कहना है कि पिछले दिनों एक मिट्टी की मूर्ति टूट गई थी, जिस पर कुछ लोगों के द्वारा उसकी फर्जी शिकायत की गई और पुलिस ने बिना जांच किए उस पर मामला कायम किया था और वह 3 महीने की जेल काट चुका है। एक बार फिर उससे रंजिश करने वाले लोगों ने कोतवाली थाने में शिकायत की। इसी के चलते युवक बेहद परेशान है, उसका कहना है कि उसे आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला। काफी देर तक युवक अपनी आपबीती अधिकारियों और मीडिया के सामने बताता रहा, और इसके बाद कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। वही इस मामले में डिप्टी कलेक्टर का कहना है कि युवक का कोई पारिवारिक विवाद है, जिसके चलते उस पर मामला कायम हुआ था और कुछ दिनों के लिए जेल गया था ,जनसुनवाई में अंदर वह शिकायत लेकर नहीं आया है ,बाहर ही उसके द्वारा केरोसिन डाला गया, जिसके बाद लोगों की मदद से उसे रोका गया। पुलिस उसे ले गई है उसकी समस्या को सुना जा रहा है। उसकी समस्या का निराकरण किया जाएगा और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 


By - sagartvnews

19-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.