भूकंप के दौरान डॉक्टरों ने सर्जरी को अंजाम देकर जीता दिल, देखें VIDEO || STVN INDIA ||


 

भूकंप के दौरान डॉक्टरों ने सर्जरी को अंजाम देकर जीता दिल, देखें VIDEO || STVN INDIA ||

भूकंप के झटकों के बीच
डॉक्टरों ने की सर्जरी !

बीते मंगलवार की रात उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, झटके लगभग 40 सेकंड तक महसूस किए गए. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में जिस वक्त भूंकप आया, उस दौरान बिजबिहाड़ा के उपजिला अस्पताल में डॉक्टर एक ऑपरेशन कर रहे थे. एक पल के लिए बिजली भी गुल हो गई। हालांकि तेज भूकंप के झटकों के बावजूद डॉक्टरों और पैरामेडिक्स टीम ने अपनी हिम्मत और संतुलन को नहीं खोया और सर्जरी करते रहे. वहीं सीएमओ अनंतनाग ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने इस बहादुरी के लिए सर्जरी टीम को बधाई भी दी है. यूएस जियोलॉजिकल सर्विसेज के मुताबिक, 6.5 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र से दक्षिण पूर्व में 40 किमी दक्षिण में था. भूकंप करीब 190 किलोमीटर की गहराई में आया था.


By - sarju patel ,sagar tv news ,stvn india

22-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.