बॉर्डर पार कर पति को छोड़ प्रेमी के पास आई प्रेमिका और कर ली शादी


 

 


शायद किसी ने सच ही कहा है की प्यार की न कोई सीमा होती है न ही कोई बंधन होता है। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी भी सामने आई। जहाँ एक नेपाल की लड़की को बिहार के लड़के से फेसबुक पर प्यार हो गया। और वो अपने पति को छोड़कर प्रेमी के पास आ गयी। जहाँ दोनों ने शादी भी कर ली। बॉर्डर पार वाली ये प्रेम कहने चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये पूरा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना इलाके का है। जहां प्रेमी युगल की मंदिर में शादी कराई गई है। वहीं प्रेमिका के परिजनों ने नेपाल में मामला दर्ज कराया है। बताया गया की अपने पति का घर छोड़कर आई महिला अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। जानकारी के मुताबिक विशनपुर गांव के 24 साल के विकास कुमार की नेपाल की 26 साल की पार्वती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच एक साल तक चैटिंग और बातचीत होती रही। इसी बीच प्यार हो गया। जिसके बाद शादीशुदा महिला नेपाल से 128 किलोमीटर की दूरी तय कर रोसड़ा अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।
पार्वती की माने तो वो अपनी मर्जी से अपने घर और पति को छोड़कर आई है। अब वो विकास के साथ ही रहना चाहती है।
जबकि पार्वती के परिजन नाराज हैं। उन्हने नेपाल में मामला दर्ज कराया है। लेकिन वो वापिस नहीं जाना चाहती।--


By - sagartvnews

04-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.