संत को लेकर दिए बयान पर बागेश्वर महंत धीरेंद्र शास्त्री ने हाथ जोड़कर मांगी माफ़ी ! | SAGAR TV NEWS |


 

संत तुकाराम पर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर बागेश्वर के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यू टर्न ले लिया है और सफाई देते हुए माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री को यह कहते हुए दिखे कि संत तुकाराम की पत्नी उन्हें रोज डंडे से मारती थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने तुरंत माफी मांगी और अपना स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि मेरे शब्दों से जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है, मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले में मंगलवार को कहा कि संत तुकाराम एक महान संत थे और हमारे आदर्श हैं। हमने किसी कथा में उनकी पत्नी को लेकर भाव प्रस्तुत किये थे कि वो थोड़ा विचित्र स्वभाव की थीं। गन्ने वाली कहानी हमने पढ़ी थी। संत तुकाराम को लेकर हमने एक किताब में पढ़ा था कि उनकी पत्नी उन्हें गन्ना लेने भेजती हैं। फिर एक गन्ने से उनकी पिटाई के चलते दो टुकड़े हो गए तो इसे मैंने अपने भाव से समझाया। मेरे शब्दों से जिनकी भावनाओं को ठेस पहुंची उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और अपने शब्दों को वापस लेता हूं।


By - Sagar tv news

01-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.