सागर- हम नहीं सुधरेंगे चाहे जो हो,लोगों को ठेंगा दिखाती सागर स्मार्ट सिटी ! || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर- हम नहीं सुधरेंगे चाहे जो हो,लोगों को ठेंगा दिखाती सागर स्मार्ट सिटी !

सागर- मैं चाहे ये करूँ मैं
चाहे वो करूँ मेरी मर्जी

सागर स्मार्ट सिटी !

सागर स्मार्ट हो रहा है। हम स्मार्ट हो रहे हैं। लेकिन कम्बख्त ये आदत ऐसी चीज है की जाती ही नहीं। तभी तो कभी सड़कों पर सांड दंगल करने लगते हैं। लंबा चौंड़ा जाम लग जाता है। और बार-बार लोगों को परेशान होना पड़ता है। सागर स्मार्ट सिटी ऐसा गज़ब काम कर रही है की पूछिए मत अच्छा भला आदमी भी नहाकर घर से निकले तो धूल से ऐसा मेकअप होता है की क्या कहिये, ऐसे जाम में बेवजह फंसकर खुश इंसान का भी माथा टनक जाए। कछुआ गति से काम ऐसा चल रहा है की पूरा ही नहीं होता। गड्ढे भरते हैं तो रोड उखाड़ देते हैं इसे सही करते हैं तो धूल परेशान करती है। इससे निजात मिलती है तो सड़क ही बंद कर देते हैं। नालियां बनाते हैं तो सड़क खोद देते हैं चैम्बर को ढूंढते हैं तो सड़क उखाड़ देते हैं। सड़क चालु करते हैं तो रोडों पर वाहन खड़े कर देते हैं। है भगवान ये क्या जुल्म है। ये क्या सितम है। ये तस्वीरें देखिये जो सागर के दीनदयाल चौराहे से तीली रोड तरफ जाने वाली हैं। जहाँ लोग जब एक बार फिर जाम में फंसे तो स्मार्ट सिटी को याद करने लगे। क्योंकि इसके अधिकारी बखूबी तरीके से अपनी जिम्मेदारी जो निभा रहे हैं। ऐसा काम कर रहे हैं की बार बार लोग स्मार्ट अधिकारियों को याद करते हैं। नासपीटी न ये आदत जाती है न ही लोगों की मुसीबत कम होती है। स्मार्ट सिटी सागर वाले कह रहे हों की मैं चाहे ये करूँ मैं चाहे वो करूँ मेरी मर्जी। चलिए आपको पूरी बता बताते हैं की हुआ क्या था। दरअसल दीनदयाल चौक से तीली तरफ जाने वाली इस सड़क का काम किया जा रहा है। लेकिन एक तरफ जहाँ होटल के हिस्से को तोड़ा था वहां मिक्सर मशीन को खड़ा कर दिया। और ड्राइवर नौ दो ग्यारह हो गया। और काफी देर तक वाहन न हटाने से एक तरफ वाहनों का जाम लग गया। और लोग बेबस होकर खड़े रहे। कुछ लोग जैसे तैसे निकले भी। लेकिन इसी भीड़ में एक नहीं बल्कि दो-दो एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। ऐसे में अगर किसी दिन बड़ा हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। कुछ लोग तो वाहन छोड़कर सड़क पर आ गए और अपना गुस्सा भी दिखाया। खैर बेचारे और कर भी क्या सकते थे। ये तो लोगों की आदत में शुमार सा हो गया है। इस जाम से कब मुक्ति मिलेगी ये तो सागर स्मार्ट सिटी वाले ही जाने।

 


By - SARJU PATEL ,SAGAR TV NEWS ,STVN INDIA

31-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.