तीन चोर बाइक चोरी कर रहे थे कर्मचारी देख रहा था CCTV और फिर...


 

 

तीन चोर एक बाइक पर घात लगाए हुए थे। जिनमें से दो चोरों ने उसका लॉक तोड़ने की भी कोशिश की। लेकिन उनकी ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में से एक कर्मचारी देख रहा था। जो कुछ देर बाद नीचे आया। और जैसे ही चोर बाइक चुराकर ले जाने वाले थे तभी उसने पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार भाग खड़े हुए। सीसीटीवी में कैद हुई ये तस्वीरें एमपी के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से सामने आई हैं। जहां स्थित प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मन्दिर परिसर की पार्किंग में रखी बाइक कर्मचारी की सजगता से चोरी होने से बच गई। बाइक चोरी का प्रयास करते 3 चोर CCTV कैमरे में कैद हो गए।
जानकारी के मुताबिक माँ बगलामुखी मन्दिर परिसर से पहले भी कई बार बाइक चोरी की घटना हो चुकी हैं। मन्दिर की व्यवस्थाओं और पार्किंग पर नजर रखने के लिए मन्दिर में कार्यरत कर्मचारी विनोद गवली मन्दिर में लगे CCTV पर आते जाते नजर रखते थे। हर रोज की तरह वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। तभी उन्हें पार्किंग में बाइक से आए 3 लोग सन्दिग्ध लगे। कुछ देर कैमरों से उन पर नजर रखकर विनोद पार्किंग के पास पहुंचा और मोबाइल फोन पर बात करने का बहाना करते हुए उन पर नजर रखे रहा। चोरों को इसका आभास होते ही वे फरार होने लगे। और कर्मचारी विनोद पर बाइक चढ़ाने का प्रयास भी किया। उसने हिम्मत दिखाकर उनका सामना किया और पत्थर फेंककर उन्हें रोकने का प्रयास भी किया। हालांकि चोर भागने में कामयाब हो गए।----


By - sagartvnews

07-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.