टीवी देखने के बाद ख्याल आया और युवक ने बना दिया आसमान में उड़ने वाला सुपरमैन


 

 


कहते हैं की कुछ कर गुजरने का जज़्बा अगर मन में हो तो कुछ भी काम असंभव नहीं है। कुछ ऐसा ही एक युवक ने भी कर दिखाया है। उसने एक सुपरमेन बनाया है। लकड़ी और अन्य उपकरण से युवक ने ठीक सुपरमैन जैसी आकार की आकृति बनाई है। जो रिमोट से कंट्रोल होती है। यह सुपरमैन आसमान में 80 किमी की रफ्तार के उड़ता है। नज़ारा झारखण्ड के गोड्डा जिला के महागामा का है। जहाँ के रहने वाले दीपांशु ने अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाया है। दीपांशु ने ही इस सुपरमेन को बनाया है जो हवा में उड़ता है।
दीपांशु के मुताबिक उसने बचपन से टीवी में सुपरमैन और कृष को उड़ते हुए देखा था। तभी से उन्हें लगता था कि वह भी एक दिन ऐसा कर सकता है। अब दीपांशु खुद तो आसमान में उड़ नहीं पाया लेकिन उसका हौंसला और प्रतिभा आसमान में गोते लगा रही है उसने रिमोट कंट्रोल वाला सुपरमैन बनाया है जो आसमान में पक्षियों से भी तेज उड़ता है। इस सुपरमैन को उड़ता देख पहली बार लोग भी आश्चर्यचकित हो गए की आसमान में आखिर इतनी रफ्तार से क्या उड़ रहा है. बाद में लोगों को पता चला कि यह लकड़ी से बनाया गया सुपरमैन है, जिससे दीपांशु रिमोट से कंट्रोल कर रहा है
बताया गया की दीपांशु के पिता एक बिजनेसमैन हैं। उनकी इलेक्ट्रिक शॉप है। दुकान में फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य बड़ी मशीनों की टूट फूट को इकठ्ठा किया। इसके बाद घर में ही उसमें मोटर, किट लगाकर सुपरमैन बनाया। दीपांशु ने कई उड़ने वाले यंत्र भी बनाए हैं। दीपांशु का सपना भविष्य में खुद के उड़ने वाला हेलीकॉप्टर बनाने का है


By - sagartvnews

25-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.