महिला को बातो में उलझाकर हाथों से सोने की चूड़ियां ले गए चोर


 

इन दिनों लगातार ठगी की अलग-अलग तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। फिर एक बार शातिर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाते हुए बातों में उलझाकर सोने की चूड़ी पार कर दी। घटना एमपी के उज्जैन की है। बताया गया की दिन-दहाड़े बदमाशों ने बाजार में सब्जी लेने गई वृद्धा को अपना निशाना बनाया और दो तोले की सोने की चूड़ी ले उड़े। फ्रीगंज सब्जी मंडी में दो ठगों ने सोने की चूड़ी खरीदने के बहाने वृद्धा को बातों में उलझाया और वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ कर रही है।
बताया गया की वेद नगर मंगलम अपार्टमेंट में रहने वाली 70 साल की महिला दमयंती दुबे जो फ्रीगंज में सब्जी मार्केट के पास थी। जहां मार्केट के पास ही फूल माला बेचने वालों की गली में दो युवक आए और उनसे गुजरात जाने का किराया मांगने लगे। युवकों ने महिला को रुमाल में बंधे हुए रुपयों की गड्डी भी दिखाई और बातों में उलझा कर उनके 2 तोला सोने की चूड़ियां उतार ली। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले बदमाश वहां से भाग चुके थे।
इसके बाद महिला ने माधव नगर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।-


By - sagartvnews

21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.