छतरपुर जिले के बकस्वाहा वन परिक्षेत्र के रेंजर को षादी समारोह में जाना महंगा पड गया। चोर उनके सरकारी आवास से ढाई-तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात और 48 हजार रूप्ए चुराकर चंपत हो गये। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना षुरू कर दी है।
बताया जाता है कि रेंजर एसके सचान बीती रात अपने आवास में ताला लगाकर परिवार सहित कानपुर शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। जब सुबह चौकीदार वहां पहुंचा तो देखा कि पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा था। जबकि पीछे के सभी दरवाजे खुले है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि चोर पिछले दरवाजे से आए और चोरी की घटना को अंजाम देकर निकल गए। इस घटना की जानकारी जब चौकीदार ने रेंजर सचान को दी तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही रेंजर ने फोन पर ही पुलिस को बताया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वही, रेंजर सचान भी अपने आवास पहुंचे और देखा तो पता चला कि चोर अलमारी का ताला तोडक़र नगदी और सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद बकस्वाहा पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
इस मामले में रेंजर एस के सचान ने बताया






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.