सड़क पर बस अचानक दौड़ती रही और उसका अंजाम ये हुआ


 

 

एमपी के जबलपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मेट्रो बस चला रहे ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिससे बस एक ऑटो, बाइक और स्कूटी सवारों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। ड्राइवर की मौके पर ही जान चली गई। वही, हादसे में घायल एक बुजुर्ग ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो बच्चों समेत 5 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जानकारी मुताबिक यह घटना कोतवाली थाना इलाके की है। बस आधारताल से रानीताल के लिए रवाना हुई थी। बस दमोह नाका के पास ही पहुंची थी कि चलती बस में ड्राइवर हरदेव को हार्टअटैक आ गया। जिससे बस बेकाबू हो गई और बाइक और ऑटो को टक्कर मारकर दीवार के सहारे रुक गई। इस दौरान बस में यात्री बैठे थे। जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बस ड्राइवर हरदेव पाल अपनी सीट पर बेहोश पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डेड घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लड्डू प्रसाद गौर की इलाज के दौरान जान चली गई। हालांकि, यह पूरा हादसा चौराहे पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में बस वाहनों को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। थोड़ी दूर जाकर बस फुटपाथ से टकराकर रुक जाती है। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को बचने का मौका भी नहीं मिला।


By - sagartvnews

03-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.