मनमाना काम कर रही LNT कंपनी,कंपनियों समेत पाइप लाइन को पहुंचा रही नुकसान


 

 

एलएनटी कम्पनी मनमाने तरीके से काम कर रही है। जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा बस स्टैंड के भीड़भाड़ वाले इलाके का है। जहां फिर से एलएनटी कंपनी द्वारा पाइप लाइन की खुदाई का काम  किया जा रहा है। जहां कंपनी द्वारा बीएसएनएल और जिओ नेटवर्क के साथ ही नगर की पेयजल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है। आये दिन इस तरह से काम किये जाने को लेकर जल आवर्धन योजना इकाई बक्सवाहा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम एक शिकायती आवेदन दिया। और आरोप लगाए की कंपनी द्वारा लगातार जल आवर्धन योजना की लाइन क्षतिग्रस्त की जा रही है वहीं कंपनी द्वारा पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद जो मेंटेनेंस कार्य किया जाता है उसमें कंपनी घटिया पाइप लाइन बिछाकर मानकों के अनुकूल कमा नहीं कर रही। कंपनी खुद ये काम न कर ठेकेदारी में ये करवा रही है। जो नियमों के खिलाफ है।
आरोप लगाया की कंपनी की लापरवाही की ही वजह से बीते दिनों एक पिकअप पलट गया था। इस दौरान एक बड़ा हादसा भी टल गया था। साथ ही कहा गया की नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है।


By - sagartvnews

30-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.