गश्त के दौरान डिप्टी रेंजर और चौकीदार के सामने तीन बाघ आने से छूट गए पसीने


 

 

गश्त कर रहे डिप्टी रेंजर और चौकीदार के उस वक़्त होश उड़ गये जब उनके सामने अचानक बाघों का कुनबा आ गया। इसके बाद उन्होंने पर्यटक की जिप्सी में बैठकर अपनी जान बचाई। मामला एमपी के नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की मढ़ई रेंज का है। जहां डिप्टी रेंजर और चौकीदार बाइक से गश्त कर रहे थे। तभी एक साथ तीन बाघ डिप्टी रेंजर और चौकीदार के करीब आने लगे तो उनके पसीने छूट गए। दोनों ने तत्काल बाइक खड़ी की और जंगल सफारी कर रहे सैलानियों की जिप्सी में बैठ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक टाइगर फैमिली ने जंगल में गश्त करने गए डिप्टी रेंजर की बाइक को घेर लिया था। बाघिन ने बाइक को सूंघा और उसके चक्कर लगाए। फिर कुछ मिनट बाद बाघिन अपने दो शावकों को लेकर दूसरी तरफ चली गई। इसके बाद डिप्टी रेंजर बाइक लेकर मढ़ई ऑफिस आए।
बताया गया की करीब 5 से 10 मिनट तक बाइक के आसपास तीनों बाघ बैठ गए थे। हालांकि कर्मचारियों के साथ ऐसी स्थितियां एक बार नहीं बल्कि कई बार बनती हैं


By - sagartvnews

26-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.