घर के छप्पर पर भारी भरकम और विशालकाय अजगर को देख बुरी तरह डर गए लोग


 


एक विशालकाय और भारी भरकम अजगर सांप मकान के छप्पर तक पहुंच गया। जिससे घर के लोग भारी दहशत में आ गए थे। जिसके बाद लोगों ने सर्पमित्र को सूचना दी तब कहीं उसका रेस्क्यू हो सका। मामला नरसिंहपुर जिले के बघुवार गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है की जब लोगों ने विशाल अजगर को घर के छप्पर पर देखा तो वो दंग रह गए। और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। उसे देखने दर्जनों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। और घबराये हुए लोगों ने इस बात की सूचना तुरंत हंड्रेड डायल को दी। मौके पर हंड्रेड डायल ने पहुंचकर विशालकाय अजगर को देखा तो तत्काल करेली में रहने वाले सर्पमित्र गुलाब मेहरा को सूचना दी। जिसके बाद वो अपनी टीम के साथ बघुवार गांव पहुंचे और करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तकरीबन 10 फीट के अजगर को काबू में किया। जिसे एक बोरे में भरकर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

 

 

 


By - sagartvnews

26-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.