सड़क पर दौड़ती उप सरपंच की कार में लगी आग पत्नी और बच्ची भी बाल-बाल बचे


 

हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गयी जिससे एक परिवार बाल-बाल बच गया। घटना एमपी के शहडोल की है। जहां सिंहपुर में हाइवे पर चलती एक कार में अचानक आग लग गई थी। कुछ ही मिनटों में कार जलकर खाक हो गई। कार में पति-पत्नी और एक बच्ची सवार थे। हालांकि वो सुरक्षित हैं। सभी लोगों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया की सिंहपुर के उप सरपंच यादवेन्द्र पांडेय अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में सवार होकर सिहपुर से शहडोल जा रहे थे। तभी पड़मनिया गांव के पास कार से अचानक धुआं निकलने लगा। उन्होंने तुरंत कार को सड़क के किनारे खड़ी कर दी। जैसे ही नीचे उतरे तो कार बुरी तरह जल उठी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है की शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगी होगी।
वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।-


By - sagartvnews

21-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.