सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में हुई चोरी में पुलिस के हाथ अब तक खाली, जैन समाज में पनप रहा आक्रोश


 

 


छतरपुर जिले के बक्सवाहा के अंतर्गत आने वाले सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है। जिससे जैन समाज में खासा आक्रोष है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है की 11-12 तारीख की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने नैनागिर के जैन मंदिरों में ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि वहां लगे चोरों के फुटेज एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जिसमें चार चोर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया कि चोरों का पता लगाने के लिए जैन समाज द्वारा शासन प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपे जा रहे है। वही, इस मामले में मंदिर ट्रस्ट कमेटी के उपमंत्री ने बताया कि जिस दिन चोरों ने धावा बोला था। उस दिन छतरपुर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसको लेकर जैन समुदाय में भारी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि अगर जल्द ही चोर नहीं पकड़े जाते तो जैन समाज उग्र आंदोलन करेगा


By - sagartvnews

17-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.