सागर-बेटे को छोड़कर लौट रहे थे पिता-पुत्र,रास्ते से चल बसे पिता || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के शाहगढ़ थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में पिता पुत्र की बाइक हादसे के शिकार हो गयी जिसमें पिता की जान चली गयी वहीं बेटा घायल हुआ है। बताया गया की शाहगढ़ के पास टीकमगढ़ रोड़ पर मोटरसाइकिल से शाहगढ़ तरफ आ रहे पिता पुत्र सिमरिया के पास बाइक से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। जिसमें पिता ने दम तोड़ दिया। दोनो को पुलिस डायल हंड्रेड से शाहगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां घायल का इलाज जारी है। पुलिस कार्यवाही के बाद मृतक पिता का पीएम कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार सुरेश जैन उम्र 52 साल निवासी बम्होरी जिला छतरपुर की जान चली गयी है। तो बाइक चला रहा उनका बेटा सुलभ जैन उम्र 22 साल घायल हो गया।
परिजनों ने बताया की सुरेश जैन अपने छोटे पुत्र अक्षय जैन को जैन अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के गुरुकुल में छोड़ने बड़े पुत्र सुलभ जैन के साथ बाइक से शाहगढ़ होते हुए गये थे। अक्षय को वहां छोड़कर पिता पुत्र वापिस लौट रहे थे। तभी शाहगढ़ से करीब तीन किलोमीटर पहले सिमरिया गांव के पास दोनों बाइक अनियंत्रित होने से खाई में पेड़ से टकराकर गिर गये। और ये घटना हुई।-----


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

28-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.