घर में मिलावटी दूध बनाने के प्लांट पर छापा, भारी मात्रा में मिलावटी सामान और दूध मिला


 

 

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस टीम ने एक घर में चल रहे मिलावटी दूध के प्लांट को पकड़ा। यहां भारी मात्रा में मिलावट का सामान, मिलावटी दूध मिला है। कार्यवाई एमपी के मुरैना जिले के कैलारस कस्बे के लाभकरण रोड पर एक घर में की गयी है। बताया गया कि जिस मिलावटखोर के यहां छापा पड़ा है। वह दबंग प्रवृत्ति का है जिससे अब तक खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी यहां कार्रवाई करने से बचते रहे।
एसडीओपी संयज कोच्छा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल परिहार और गिरीश राजौरिया की टीम कैलारस के लाभकरण रोड पर स्थित राजकुमार त्यागी के घर पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची। प्रशासन की टीम उसके घर के बाहर का नजारा देखकर भी यहां चलने वाले मिलावटी दूध के खेल को समझ गई। घर के बाहर दूध का एक टैंकर, मिनी लोडिंग में रखी सिन्टेक्स की बड़ी टंकियों को देखा। जैसे ही टीम घर के अंदर दाखिल हुई तो घर के तीन कमरों और बाहर आंगन में मिलावटी दूध का कारोबार देखा। मौके पर 400 लीटर मिलावटी दूध, रिफाइंड आयल के 6 भरे और 41 खाली टिन, 150 किलो दूध क्रीम, एक आटोमेटिक क्रीम सेपरेट मशीन मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूध, क्रीम, रिफ़ाइंड आयल के सेंपल लिए हैं। वहीं कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलारस थाने में राजकुमार त्यागी पर एफआइआर कराने पहुंचे। लेकिन खबर लिखे जाने तक थाने को पुराने से नए भवन में शिफ्टिंग की कार्रवाई के चलते एफआईआर गुरुवार को करने की बात कही गयी। मामले में खाद सुरक्षा अधिकारी गिरीश राजौरिया ने जानकारी दी।-


By - sagartvnews

20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.