मनचले युवक के Torcher से परेशान थी छात्रा, पिता ने कॉलेज पहुंचकर सिखाया सबक


 

 


हर रोज कॉलेज में एक युवक की छेड़खानी से छात्रा काफी परेशान थी जिसके बाद कॉलेज कैम्पस में छात्रा के पिता ने मनचले की जमकर कुटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना एमपी के सतना की है। ये पूरा मामला अमरपाटन कॉलेज का है। आरोप है की यहां पढ़ने वाली छात्रा से आरोपी हर दिन छेड़छाड़ करता था। लड़की ने ये बात पिता को बताई। इसके बाद पहुंचे पिता ने आरोपी को पकड़ लिया और कॉलेज कैंपस में ले जाकर जमकर पिटाई की। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। लेकिन पिता और अन्य लोग उसे छोड़ने के बिलकुल भी मूड में नहीं थे।
बताया गया की बार बार की छेड़खानी से छात्रा परेशान थी। जिससे तंग आकर उसे ये बात पिता को बतानी पड़ी। जिससे वो बेटी के साथ कॉलेज पहुंचे पहले आरोपी को पकड़ा। उसके बाद कॉलेज कैंपस में पिटाई की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद मनचले को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर अमरपाटन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।-


By - sagartvnews

18-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.