सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन फायदेमंद चीजों का सेवन || STVN INDIA ||


सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें इन फायदेमंद चीजों का सेवन


सर्दियों में खूबसूरत और फिट रहने के लिए खाये ये फ़ूड

 


शहद की तासीर गर्म होती है।
शहद खाने से सर्दी,
खांसी और फ्लू में मिलेगा आराम


शरीर को गर्म रखने में मूली,
शलजम और शकरकंद खाना फायदेमंद

 


देसी घी सबसे आसानी से
पचने वाला वसा है।

अदरक रक्त प्रवाह
बढ़ाने में मदद करता है।
सर्दियों में अदरक वाली
चाय पीना फायदेमंद


बादाम, काजू और किशमिश खाने से
शरीर में एनीमिया जैसी बीमारियों दूर होगी


तुलसी में विटामिन सी, विटामिन ए,
जिंक और आयरन होता है।


अंडे ऊर्जा देने के साथ प्रोटीन
और विटामिन सी से भरपूर

 


क्या आपको पता है की व्यक्ति जो भी खाता हैं। वह उसके शरीर को प्रभावित करता है। वैसे तो ठण्ड का मौसम शुरू होने वाला है। ठण्ड में शरीर का तापमान कम हो जाता है। ऐसे में खाने में उन चाजों को शामिल करना चाहिए। जो शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करें और गर्माहट दे। सर्दियों में पारा गिरने की वजह से शरीर में ऊर्जा के संरक्षण और शरीर को गर्म रखने के लिए धीमा पड़ जाता है। इसी वजह से सर्दियों में नींद और आलस्य आता है।
आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताते है। जिसे सर्दियों में खाने से शरीर को गर्म रखा जा सकता है। और ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ाया जा सकता।

.1 -- शहद----शहद की तासीर गर्म होती है। शहद सर्दी, खांसी और फ्लू को दूर रखने के लिए भी अच्छी है। शरीर को गर्म रखने के लिए सुबह सबसे पहले गर्म पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए।
२. जड़ वाली सब्जियां----जड़ वाली सब्जियां शरीर को गर्म रखती हैं। क्योंकि उनका पाचन धीमा होता है। मूली, शलजम और शकरकंद जैसी जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियों का सेवन सूप या सलाद के रूप में भी कर सकते है।
3 . देसी घी ----देसी घी सबसे आसानी से पचने वाला वसा है। यह पाचन में सहायता करता है। कब्ज और शरीर को सर्दी और फ्लू से बचाता है। आप दाल और सब्जी में भी घी मिलाकर खा सकते हैं।
4 . अदरक-----अदरक में थर्मोजेनिक गुण होते हैं। यह रक्त के प्रवाह को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इसलिए सर्दियों में सुबह अदरक वाली चाय पीना काफी फायदेमंद होता है।
5. ड्रायफ्रूट्स----बादाम, काजू और किशमिश जैसे ड्रायफ्रूट्स शरीर में एनीमिया जैसी बीमारियों को दूर करने में भी मदद करते हैं। इन्हें कच्चा खाएं या दूध में मिलाकर दोनों ही फायदेमंद होता हैं।
6. तुलसी -------.तुलसी में औषधीय गुण होते हैं। यह विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक और आयरन से भरपूर होती है। जो शरीर को ठंड से होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, साइनस जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करती है।.तुलसी की पत्तियां खाना, और उसकी चाय पीना भी अच्छा होता है।
7. अंडे----अंडे को सुपरफूड माना जाता है। यह ऊर्जा देने के साथ साथ प्रोटीन व विटामिन सी से भरपूर होता हैं। जो शरीर को फायदा करता है।.


By - || STVN INDIA ||

25-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.