रंगीन मिज़ाज पति को पत्नी ने Hotel के Room से प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ा || STVN INDIA ||


 

 

रंगीन मिज़ाज पति को पत्नी ने Hotel के Room से प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते पकड़ा

पति एक होटल में कथित शादीशुदा प्रेमिका के साथ में रंगरलियां मना रहा था लेकिन वहां अचानक पत्नी पहुँच गयी और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। और सैंडल से दोनों की जमकर कुटाई कर दी। पति-पत्नी और वो का ये हाई वोल्टेज ड्रामा उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में देखने को मिला। गुस्साई पत्नी यहीं नहीं रुकी उसने प्रेमिका के बाल नोचकर उसकी पिटाई कर दी। मार खा रहे पति और उसकी प्रेमिका महिला के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। होटल में करीब एक घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसके बाद नाराज महिला ने मामले की जानकारी 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक आगरा दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज दिनेश गोपाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ दिल्ली गेट स्थित एक होटल में गया था। लेकिन इसकी भनक उसकी पत्नी नीलम को लग गई। जिससे नाराज पत्नी अपनी बेटी और रिश्तेदारों समेत होटल पहुंच गई। और नीलम ने दोनों की पिटाई कर दी। साथ ही उनसे पूछ रही है। कि आखिर उन्हें धोखा क्यों दिया जा रहा है। उसका गुस्सा इस पर भी शांत नहीं हुआ। उसने प्रेमिका के पति को भी मौके पर बुला लिया था। वीडियो में सुना जा सकता है जिसमें उसके बच्चों का कहना था कि हमें इस बात का अफसोस है कि आप हमारे पिता हैं।

#PatiPatniOrVo #Hotel #Rangrliya #Agra #UttarPradesh #UPNews


By - SARJU PATEL ,STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.