किसानों ने सीधे तौर पर दी चेतावनी नौकरी नहीं दी तो अच्छा नहीं होगा


 

 


रेल लाइन के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण कर मुआवजा राशि के साथ ही एक व्यक्ति को नौकरी देने का वादा किया गया था। जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसी को लेकर एमपी के पन्ना में दर्जनों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नौकरी को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम पन्ना सत्यनारायण दर्रो को मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद और रेल मंत्री के नाम संबोधित अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। बताया गया की रेल विभाग द्वारा ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन के लिए इन किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा राशि के साथ एक व्यक्ति को नौकरी देने का वादा किया गया था। जो अभी तक पूरा नही हुआ। इन्हें जमीन का मुआवजा तो दे दिया गया लेकिन उन्हें नौकरी अभी तक मुहैया नही कराई गई। जिससे नाराज पन्ना, छतरपुर,रीवा और सीधी के इन किसानों ने इकट्ठे होकर पन्ना कालेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबजी करते हुए अपनी नौकरी के लिए मांग की। इन किसानों ने सात दिनों में नौकरी की प्रक्रिया चालू न होने पर 15 दिन बाद दिल्ली रेल मंत्रालय के बाहर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। साथ ही इन किसानों ने रेलवे द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रोके जाने की भी चेतावनी दी।
पन्ना एसडीएम सतनारायण दर्रो ने ज्ञापन लेने के बाद कहा कि यह मांग जिला स्तर की नहीं है। इस ज्ञापन पत्र को उचित माध्यम से संबंधित लोगों को भेज दिया जाएगा।
तो उन किसानों का कहना है ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन प्रबंधक द्वारा रीवा सतना रेल लाइन के पन्ना से सतना रेल के बीच पड़ने वाली जमीनों के मालिक किसानों को रेलवे द्वारा गुमराह किया गया है। मांगें नहीं माने जाने पर पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा प्रभावित किसानों की जमीनों में करवाए जा रहे रेलवे पटरी निर्माण को रोक देंगे।


By - sagartvnews

20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.