कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में 100 से भी ज्यादा स्कूलों में 6 महीने से नहीं बंटा मध्यान्ह भोजन


 

 

एमपी के पन्ना जिले की सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो के हक पर मध्यान भोजन में मनमानी और व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अभी तक तो अभिभावक और छात्र भोजन वितरण पर सवाल खड़े कर रहे थे। लेकिन अब खुद कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया। दरअसल केबिनेट मंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि उनकी विधानसभा के अजयगढ़ क्षेत्र की 1 सैकड़ा से भी ज्यादा स्कूलों में करीब 6 महीने से एमडीएम का वितरण नहीं हुआ है। पत्र के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को लिखे पत्र में कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अजयगढ़ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बताया कि 100 से भी ज्यादा स्कूलों में बीते 6 महीने से मध्यान भोजन का वितरण नहीं किया जा रहा है। जिससे बच्चों और अभिभावकों के साथ ही क्षेत्रीय जनता में भी काफी असंतोष है। यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मध्यान भोजन वितरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराए जाने की भी मांग की।
बताया गया की खाद्यान्न को लेकर हो रही समस्या पर समूह की महिलाओं द्वारा अधिकारियों को पूर्व में कई बार अवगत कराया गया। बीते महीनों समूह की महिलाओं ने प्रदर्शन कर मुख्यालय में चक्काजाम भी किया था। फिर भी जिम्मेदारों ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे हालात बने कि मंत्री को मामले में संज्ञान लेना पड़ा। मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह बोले की आगामी 15 दिनों में व्यवस्थाओं में सुधार हो जाएगा।--


By - sagartvnews

20-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.