सागर-जीजा-साले को बचाने आर्मी महिला ऑफिसर ने की मदद, अपने वाहन से भेजा अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में जीजा साले घायल हो गए। इसी दौरान एक आर्मी महिला आफिसर ने मानवता निभाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल भेजने में मदद की। घटना सिहोरा पुलिस चौकी अंतर्गत हुई है। जानकारी के मुताबिक दमोह निवासी राजेन्द्र और नीरज गंज बासौदा से वापिस दमोह जा रहे थे। तभी सिहोरा के आगे और भापेल गांव के पहले एक कुत्ते से इनकी बाइक टकरा गई। जिससे जीजा और साला दोनों ही सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कुत्ते की घटना स्थल पर जान निकल गई। इस दौरान मौके पर कई लोग जमा हो गए। जिन्होंने 108 को फोन लगाया। लेकिन एम्बुलेंस को आने में देर हो रही थी। इसी समय एक आर्मी महिला आफिसर देव दूत बनकर आयी और अपनी गाड़ी में दोनों घायलों को मोतीनगर थाना पहुँचाया। जहां से 108 से दोनों घायलों को जिला आसप्तल इलाज के लिये भेजा गया।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh

31-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.