सागर-12 करोड़ की लूट के हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता || SAGAR TV NEWS ||


 

12 करोड़ की लूट के हाई प्रोफाइल मामले में सागर पुलिस ने अहम् कामयाबी हासिल हुई है। ये मामला गौरझामर थाना इलाके का है। जहां बीती रात चेन्नई से मोबाइल बॉक्स लेकर आ रहे एक ट्रक से महाराजपुर और रानगिर फोरलाइन के बीच हाई प्रोफाइल लुटेरों ने ट्रक को रोक लिया था जिसमें भरे 12 करोड़ रुपए कीमत के मोबाइल बॉक्स को लूट लिया था। जो दूसरे ट्रक में भरकर ले गए थे। खबर लगते ही हड़कंप मच गया। मामला सामना आने के बाद गौरझामर थाना पुलिस ने एसपी तरुण नायक को सारी जानकारी दी। एसपी ने सक्रियता दिखाते हुए एक टीम गठित की। इस दौरान पुलिस को मोबाइल बॉक्सो में जीपीएस लगे होने की जानकारी लगी जिसकी मदद से पुलिस ने 24 घंटों के अंदर ही माल को बरामद किया। हालांकि भागने में सफल रहे लेकिन उनके बार में पुलिस को अहम् सुराग मिले हैं। जिनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है। पश्चिम बंगाल निवासी फरियादी मिथुन डे की रिपोर्ट पर गौरझामर थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


By - Prahlad Sahu Gourjhamar

26-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.