विदेश में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने किया कुछ ऐसा, फिदा हो गए फैंस


 

 

साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार तमन्ना भाटिया अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री ऑस्ट्रेलिया में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में हिस्सा लेने गई हुई हैं। वहां तमन्ना ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया, जिससे अभिनेत्री सबकी नजरों में आ गई हैं। अवॉर्ड्स के दौरान अभिनेत्री की एक हरकत ने सभी का दिल जीत लिया। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवॉर्ड्स 2022 के दौरान तमन्ना का जूते उतार कर नंगे पांव दीया जलाते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के इस कदम से सोशल मीडिया पर सभी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर तमन्ना के एक फैन क्लब ने इस इवेंट का एक वीडियो अपने हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री नंगे पांव दिया जलाती नजर आ रही हैं, जिसके बाद भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के इस भाव के लिए फैंस अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।इन अवॉर्ड्स में तमन्ना ग्रीन और ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में पहुंची थीं। अभिनेत्री इस बोल्ड ड्रेस में की खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुराग कश्यप भी मौजूद थे। जहां तमन्ना फैंस की तारीफ लूट रही हैं, वहीं जूतों में दिया जलाकर तापसी को काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।वही इस वायरल होते वीडियो पर तमन्ना के एक फैन ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए कहा, संस्कृति का सम्मान। दूसरे ने लिखा, तमन्ना ने वही किया है जो साउथ ने उन्हें सिखाया है...। एक अन्य ने तमन्ना की तारीफ करते हुए लिखा, वाह, छोटी चीजें मायने रखती हैं ... तमन्ना द्वारा ये महान कदम।एक फैन ने तो तमन्ना को भारत का प्रतिनिधित्व बताते हुए लिखा, वह भारत की संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, भगवान का आर्शीवाद तुम पर बना रहे।वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना जल्द ही मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म बबली बाउंसरमें नजर आएंगी।


By - sagartvnews

25-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.