MP के चेकपोस्ट पर अवैध वसूली से परेशान यूपी के ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन


 

एमपी के शिवपुरी के परिवहन चेकपोस्ट सिकंदरा बैरियर पर यूपी के ट्रांसपोर्टर लामबंद हुए। उन्होंने अपने ट्रकों के पहिए थामकर ट्रक रोड किनारे खड़े कर अवैध वसूली के खिलाफ अपना विरोध जताया। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सिकंदरा बैरियर पर हर चक्कर उन्हें 1000 से 2000 और ₹3000 तक की इंट्री देनी पड़ रही है जिससे उन्हें व्यवसाय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूपी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रवीण जैन का कहना है कि सिकंदरा बैरियर और सेंधवा बैरियर पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर उनसे अवैध उगाही की जा रही है जिससे उनका व्यवसाय चौपट होने की कगार पर आ गया है इसकी शिकायत उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत से लेकर सीएम शिवराज सिंह तक गुहार लगाई लेकिन कोई हल नहीं निकला। एक तरफ ट्रांसपोर्ट यूनियन का आंदोलन चल रहा था तो दूसरी ओर बैरियर पर अवैध रूप से ट्रकों से वसूली की जा रही थी।
ट्रक चालकों के मुताबिक अगर वह एमपी के बैरियर पर वसूली का पैसा नहीं देते तो उनके साथ आए दिन मारपीट की घटनाएं होती हैं।
वहीं आरटीओ बैरियर के प्रभारी ट्रांसपोर्टरों से मिले और उनसे बातचीत के बाद उनकी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। सिकंदरा बैरियर पर हो रही अवैध वसूली को लेकर उनका कहना है कि यहां किसी प्रकार की अवैध वसूली नहीं हो रही है।


By - sagartvnews

18-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.