सागर SP तरुण नायक काे राष्ट्रपति पुलिस पदक से CM शिवराज ने किया सम्मानित


 

 

सागर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक काे वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 15 अगस्त काे भोपाल में आजादी की वर्षगांठ के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया।
बताया जा रहा है कि नायक को यह सम्मान बालाघाट में पोस्टिंग के दाैरान 28 लाख के इनामी 3 राज्यों के वांटेड और दाे नक्सलियों काे मारने पर दिया जा रहा है।साल 2019 में हॉक फोर्स कमांडेंट के रूप में उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर अदम्य शौर्य व साहस का परिचय दिया था। पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनवरी में की थी। दो दिन पहले भारत सरकार के गृहमंत्रालय द्वारा इसकी घोषणा की गई। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर भोपाल में  सीएम ने उन्हें मेडल लगाकर यह सम्मान प्रदान किया है।सागर जिले के वे दूसरे पुलिस अधीक्षक हैं, जिन्हें वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में सागर में पदस्थ रहे एसपी अभय सिंह को इस पदक से सम्मानित किया गया था। तरुण नायक सागर की पूर्व कलेक्टर व आईएएस प्रीति मैथिल के पति हैं। 


By - sagartvnews

15-Aug-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.